• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रूसी तेल ख़रीद पर अमेरिका का फिर यू टर्न, इन तीन देशों को छोड़कर एक महीने के लिए छूट बढ़ाई

Byadmin

Apr 18, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका ने दो दिन पहले ही कहा था कि प्रतिबंधित रूसी तेल पर छूट नहीं बढ़ाई जाएगी

अमेरिका ने एक बार फिर यू टर्न लेते हुए रूसी तेल ख़रीदने पर छूट की सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है.

यह फ़ैसला उस समय लिया गया है जब ईरान के साथ युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही थी. इस क़दम को बाज़ार को स्थिर रखने की कोशिश माना जा रहा है.

दो दिन पहले ही अमेरिकी वित्त मंत्री ने रूसी तेल पर दी गई छूट समाप्त करने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे फिर से बढ़ा दिया गया है. इस फ़ैसले को लेकर प्रशासन के रुख़ में बदलाव देखा जा रहा है.

आलोचकों का कहना है कि यह सिर्फ़ ट्रंप का नहीं, बल्कि ‘पूरी टीम का यू टर्न’ है.

हालांकि एक दिन पहले ही लेबनान में सीज़फ़ायर का हवाला देते हुए ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को ‘पूरी तरह खोलने’ का एलान किया था, जिसके बाद कच्चे तेल की क़ीमतें कम हुईं और इस घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड का दाम गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जबकि दिन में पहले यह 98 डॉलर से ऊपर था. जंग से पहले यह 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था.

By admin