• Sun. Apr 20th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

रेप किया फिर कुएं में दे दिया धक्का… महिला ने सुनाई आपबीती तो दंग रह गई पुलिस, जानें पूरा मामला – after raping a female laborer in maihar the accused threw her in a well mp news

Byadmin

Apr 19, 2025


मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला मजदूर का रेप कर उसे कुएं में फेंक दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को कुएं से बाहर निकाला। फिर उसे अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमहट का है। यहां एक महिला कुएं में गिरी थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम ने देखा कि गांव के 32 फीट गहरे सूखे कुएं में एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया। होश में आने पर महिला ने बताया कि वह सीधी जिले की निवासी है। और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पैसा और मोबाइल छीन लिया। फिर उसे जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेल कर फरार हो गया। महिला बेसुध होकर कुएं में पड़ी रही।

गोलगप्पे खाने से 2 गांवों में 30 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, दुकानदार पानी में मिला रहे केमिकल युक्त सिरप, ग्रामीणों का आरोप

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला का इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

By admin