• Sun. Jun 1st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

रोहित शर्मा का भौकाल… गुजराती गेंदबाजों की ऐसी धुनाई, शतक चूककर लौटे तो स्वागत में खड़े हो गए नीता अंबानी, आकाश अंबानी – rohit sharma missed his well deserved century against gujarat titans in ipl 2025 eliminator nita ambani and akash ambani stands and clapped

Byadmin

May 30, 2025


मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने गुजरात के गेंदबाजों को धुन दिया। गुजरात के खिलाफ रोहित अपने शानदार शतक से चूक गए। लेकिन मुंबई की मालकिन नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं।

रोहित शर्मा अपने शतक से चूके

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा अपने विकेट से चूक गए। रोहित ने इस मुकाबले में 50 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित इस मुकाबले में धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया।

नीता-आकाश की खुशी का नहीं ठिकाना

रोहित की इस पारी के बाद मुंबई की मालकिन नीता अंबानी और आकाश अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। नीता अंबानी और आकाश ने रोहित के लिए अपनी सीट से खड़े होकर जमकर तालियां बजाईं। वहीं नीता अंबानी के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान भी थी।

रोहित ने तोड़े कई रिकॉर्ड

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया। रोहित के अब आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के हो चुके हैं। ये रिकॉर्ड भी रोहित ने इसी मुकाबले में तोड़ा। वहीं इसके अलावा रोहित आईपीएल में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं।

By admin