• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, 4 दिनों की मिली रिमांड

Byadmin

Feb 6, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने इन आरोपियों को क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुणे पुलिस ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पांच लोगों- अमन आनंद, आदित्य ज्ञानेश्वर, सिद्धार्थ दीपक, समर्थ और स्वप्निल को हिरासत में लिया है। जिसे देर रात क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया।

बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है

आरोपी के वकील अजय दुबे ने कहा, “पुलिस ने कोर्ट से कस्टडी मांगी और कहा कि फायरिंग की घटना में उनका हाथ था। आरोपियों को नहीं पता कि क्या हुआ है। वांटेड आरोपी लोंकर मास्टरमाइंड के संपर्क में था। गोली किसी और ने चलाई थी।

गिरफ्तार आरोपी एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं, उन्हें CCTV फुटेज देखकर गिरफ्तार किया गया है। हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी दी है। आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।”

By admin