• Tue. Jul 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लक्ष्मी वैज्ञानिक बनना चाहती थी, मगर सपना और घर दोनों टूट गए

Byadmin

Jul 14, 2026


वीडियो कैप्शन,

लक्ष्मी वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन उनका सपना और घर दोनों टूट गए

प्रकाशित

लक्ष्मी स्कूल गई थी, जब घर लौटी तो सिर्फ़ घर और दुकान ही टूटे नहीं मिले, लक्ष्मी को अपने सपने भी टूटे हुए मिले.

झारखंड के रांची में रहने वाली लक्ष्मी 10वीं क्लास में पढ़ रही हैं और वो वैज्ञानिक बनना चाहती हैं, दुनिया के मुश्किल सवालों के जवाब खोजना चाहती हैं, मगर अभी वो मलबे से अपनी किताबें, कॉपियां खोज रही हैं.

बीते दिनों रांची में नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लक्ष्मी का घर भी तोड़ दिया गया.

लक्ष्मी और उनकी मां सरिता के दुख और आरोपों पर प्रशासन का क्या कहना है. देखिए ये रिपोर्ट.

लक्ष्मी

रिपोर्टर: सरताज आलम

वीडियो: निशांत कुमार

एडिट: सदफ़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

By admin