लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार:आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल, कई जगह लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर – Let Terrorist Shabbir Ahmed Lone Arrested At Delhi Border
{“_id”:”69ca012afe79cc9216089f19″,”slug”:”let-terrorist-shabbir-ahmed-lone-arrested-at-delhi-border-2026-03-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार: आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल, कई जगह लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था।