• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लेबनान पर इसराइली हमले जारी, जवाब में हिज़्बुल्लाह ने भी दागीं मिसाइलें

Byadmin

Apr 10, 2026


इसराइली हमले के बाद दक्षिणी लेबनान का गाँव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइली सेना का कहना है कि उसने ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया है

दक्षिण लेबनान के शहर चौकिन का एक
गाँव इसराइली हमलों की वजह से मलबे में बदल गया है. वहाँ से कुछ तस्वीरें सामने आई
हैं, जो इसकी पुष्टि करती हैं.

इससे पहले इसराइली एयर फ़ोर्स ने
एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि वह इलाक़े में “आतंकवादी ठिकानों” को
निशाना बनाएगी.

पोस्ट में कहा गया, “एयर फ़ोर्स ने कुछ समय पहले लेबनान में आतंकवादी
संगठन हिज़्बुल्लाह के लॉन्च साइट्स पर हमला शुरू कर दिया है.”

लेबनान के सरकारी मीडिया ने सोशल
मीडिया पर बताया कि लड़ाकू विमानों ने कई अन्य शहरों को भी निशाना बनाया है. इन
हमलों में कई लोग घायल हुए हैं और आम लोगों के घर तबाह हो गए हैं.

इस बीच हिज़्बुल्लाह ने भी इसराइल पर जवाबी हमले किए हैं. हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी कर उत्तरी इसराइल में रॉकेट
हमले की पुष्टि की है.

इसराइली हमले के बाद दक्षिणी लेबनान का गाँव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइली हमलों में कई घर तबाह हुए हैं

हिज़्बुल्लाह समर्थक टेलीविज़न चैनल अल-मनार की ओर से साझा किए गए एक बयान में हिज़्बुल्लाह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

इसमें कहा गया है कि हाइफ़ा शहर को “एडवांस्ड मिसाइलों से” निशाना बनाया गया. यह भी कहा गया कि समूह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने “संघर्षविराम का पालन किया”, जबकि “दुश्मन ने नहीं किया”.

हिज़्बुल्लाह से जुड़े एक अलग बयान में यह भी कहा गया है कि उसने लेबनान के शहर बिंत जबैल में इसराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे. इस पर आईडीएफ़ ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

उधर, इसराइल की आपात सेवाओं ने कहा था कि वह उत्तरी इसराइल पर किए गए एक हमले का जवाब दे रही हैं. इसराइली मीडिया ने रिपोर्ट किया कि हाइफ़ा इलाक़े में सायरन बजे थे.

रॉयटर्स के अनुसार, इसराइल के तेल अवीव में एयर रेड सायरन बजे.

इसराइली हमले के बाद दक्षिणी लेबनान का गाँव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइली हमलों में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है

By admin