• Thu. Apr 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लेबनान में इसराइली हमले सीज़फ़ायर का ‘गंभीर उल्लंघन’, ईरान के मंत्री ने बीबीसी से कहा

Byadmin

Apr 9, 2026


ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरान के एक मंत्री ने बीबीसी को बताया कि बुधवार को लेबनान में इसराइली हमले अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर समझौते का ‘गंभीर उल्लंघन’ थे.

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह ने कहा कि मंगलवार को तय हुए दो हफ़्ते के समझौते के दायरे में लेबनान भी था. हालांकि अमेरिका और इसराइल ऐसा मानने से इंकार कर रहे हैं.

ख़ातिबज़ादेह ने कहा कि अमेरिका को ‘जंग और सीज़फ़ायर के बीच चुनाव करना होगा.’

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को हवाई हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए. इसराइल ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

By admin