स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज रविवार की रात गुजरात के वडोदरा पहुंचे। उनका विमान वडोदरा हवाई अड्डे पर रात करीब 130 बजे उतरा। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो पहली बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। स्पेन लौटने से पहले वे मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी जाएंगे। हवाई अड्डे से टाटा के प्लांट तक करीब 2.5 किलोमीटर तक पीएम मोदी के साथ सांचेज रोड शो भी करेंगे।
पीटीआई, वडोदरा। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज रविवार की रात गुजरात के वडोदरा पहुंचे। उनका विमान वडोदरा हवाई अड्डे पर रात करीब 1:30 बजे उतरा। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो पहली बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। स्पेन लौटने से पहले वे मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी जाएंगे।
वडोदरा में टाटा के प्लांट में TAS C-295 विमानों का निर्माण करेगी। यह भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन है। समझौते के तहत वडोदरा प्लांट में 40 विमानों को तैयार किया जाएगा।वहीं दिग्गज विमानन कंपनी एयरबस 16 विमानों को सीधे डिलीवर करेगी। इस प्रोजेक्ट में टाटा के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स जैसी प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां व निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम अपना योगदान देंगे। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी।
स्पेन के प्रधानमंत्री के स्वागत में वडोदरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हवाई अड्डे से टाटा के प्लांट तक सड़क के दोनों तरफ सजावट की गई है। रास्ते में विमान सी 295 की आकृति भी उकेरी गई है। पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया जाएगा। बता दें कि सी- 295 विमान मिलिट्री विमान है। खबर अपडेट की जा रही है…