• Sun. Nov 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वह पायलट जिसने अनजाने में ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया

Byadmin

Nov 29, 2026


पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल
इमेज कैप्शन, पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

यह कहानी उस विमान की है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसने ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया था.

मई 1996 में एक विमान अफ़ग़ानिस्तान से सूडान की राजधानी खार्तूम के लिए रवाना हुआ.

11 सितंबर, 2001 के हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी पश्तो को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि ओसामा बिन लादेन इसी उड़ान से सूडान से अफ़ग़ानिस्तान आया था.

हालांकि, उस समय उन्हें पता नहीं था कि अल-कायदा का प्रमुख भी विमान में सवार था.

याद रहे कि ओसामा बिन लादेन चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा का प्रमुख था. उस पर 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमलों की साज़िश रचने का आरोप था.

By admin