• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति के बयान को लेकर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, क्या है पूरा मामला

Byadmin

Jun 21, 2026


रेलवे ने मस्जिद को खाली करने के लिए दीवार पर नोटिस लगाया है

इमेज स्रोत, RK

इमेज कैप्शन, रेलवे ने मस्जिद को खाली करने के लिए दीवार पर नोटिस लगाया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी के बयान को भारत ने ख़ारिज कर दिया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा,

“पाकिस्तान के राष्ट्रपति की बेबुनियाद टिप्पणियों को भारत पूरी तरह से ख़ारिज करता है. वैसे भी, उन्हें भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.”

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने वाराणसी स्थित गंज शहीदा मस्जिद का ज़िक्र करते हुए भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर एक बयान दिया था.

कोट कार्ड

पाकिस्तानी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़, “राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने भारत में ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थलों को गिराए जाने और उन पर मंडरा रहे ख़तरों पर गहरी चिंता जताई. इनमें वाराणसी की एक हज़ार साल पुरानी मस्जिद गंज शहीदा भी शामिल है.”

By admin