• Sun. Mar 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विधानसभा चुनाव: असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में एक और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान

Byadmin

Mar 15, 2026


ज्ञानेश कुमार

इमेज स्रोत, ECI

इमेज कैप्शन, ज्ञानेश कुमार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे हैं

पढ़ने का समय: 2 मिनट

चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों के बारे में बताया.

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा.

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे.

By admin