• Tue. Mar 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विशाखापत्तनम में नौसेना के कर्मचारी पर महिला की हत्या कर शव के टुकड़े फ़्रिज में छिपाने का आरोप

Byadmin

Mar 30, 2026


मोनिका और अभियुक्त रवींद्र

इमेज स्रोत, Venugopala rao/UGC

इमेज कैप्शन, मोनिका और अभियुक्त रवींद्र

(नोट: इस कहानी में शामिल कुछ विवरण आपको परेशान कर सकते हैं.)

विशाखापत्तनम ज़िले के गाजुवाका में डेटिंग ऐप पर मिली 29 वर्षीय महिला मोनिका की हत्या और उसके शरीर के टुकड़े करके फ़्रिज में छिपाने का मामला सामने आया है.

पुलिस ने बीबीसी को बताया कि पूर्वी नौसेना कमान में तकनीशियन के रूप में काम करने वाले 35 वर्षीय रविंद्र को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

गाजुवाका पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) पार्थसारथी ने बीबीसी को बताया कि हत्या के बाद, शरीर के कुछ हिस्सों को फ़्रिज में रखा गया था, जबकि बाक़ी को एक बैग में बांधकर जला दिया गया था.

पुलिस ने बताया, “जब उसकी (रविंद्र) पत्नी प्रसव के लिए अपने गृहनगर विजयनगरम गई हुई थीं और वहां आठ महीने से रह रही थीं, तब उन्होंने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया और यह जघन्य अपराध किया.”

By admin