• Sun. Mar 16th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

वीमेन प्रीमियर लीग: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

Byadmin

Mar 16, 2025


हरमनप्रीत कौर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार वीमेन प्रीमियर लीग का खिताब जीता

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वीमेन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस दूसरी बार चैंपियन बनी.

बेहद ही रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से मात दी.

मुंबई इंडियंस की जीत की हीरो कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं, जिन्होंने 44 गेंद में 66 रन की शानदार पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार वीमेन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची थी. लेकिन उनके हाथ इस बार भी निराशा लगी.

By admin