• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेनेज़ुएला भूकंप: मलबे के अंदर जीवित इंसान को ढूंढते लोगों का दर्द

Byadmin

Jul 2, 2026


ज़ुली मारिन
इमेज कैप्शन, ज़ुली मारिन को नहीं लगता कि उनकी भतीजी और जेठ ज़िंदा मिल पाएंगे

    • Author, नोबर्टो पारेदेस
    • पदनाम, बीबीसी मुंडो, वेनेज़ुएला से
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

कंक्रीट, लोहे और धूल के बड़े और कभी भी खिसक सकने वाले मलबे के ढेर के ऊपर दर्जनों लोग काम कर रहे हैं.

वे मलबा हटा रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें कोई जीवित व्यक्ति या किसी का शव मिल जाए. अचानक सब कुछ रुक जाता है.

लोग चिल्लाने लगते हैं. कुछ दौड़ पड़ते हैं. कुछ एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. एक बचावकर्मी को लगता है कि उसे मलबे के नीचे से किसी की आवाज़ सुनाई दी है.

एक महिला रोते हुए कहती है, “हे भगवान, आपका शुक्रिया.” दूसरी महिला हैरानी से पूछती है, “सच में?” उम्मीद भरी यह ख़बर तेज़ी से फैल जाती है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin