• Mon. Jun 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेनेज़ुएला: मलबे से नवजात बच्चे के साथ बचाई गई माँ ने बीबीसी को बताया कैसे जीती मौत से जंग

Byadmin

Jun 29, 2026


एक मिली-जुली तस्वीर जिसमें बाईं ओर पिता बच्चे को पकड़े हुए है और दाईं ओर माँ बच्चे को पकड़े हुए है, जबकि एक आदमी उन्हें देख रहा है.
इमेज कैप्शन, जुआन डेविड के माता-पिता बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए

वेनेज़ुएला में तबाह घर के मलबे से अपने 18 दिन के बच्चे के साथ बाहर निकाली गई एक माँ ने बीबीसी को बताया है कि उसके बेटे ने उसे ज़िंदा रहने में कैसे मदद की.

डायना पाटिनो ने कहा कि उनके बेटे जुआन डेविड ने उन्हें “जागे रहने और सतर्क बने रहने की प्रेरणा” दी.

उन्होंने कहा, “जब तक वह ज़िंदा था, मैं भी ज़िंदा रहने वाली थी. मैं बार-बार उसकी नाक को छूकर यह सुनिश्चित कर रही थी कि वह अब भी साँस ले रहा है.”

बचाव अभियान का वीडियो दुनिया भर में साझा किया गया है और जुआन डेविड वेनेज़ुएला में उम्मीद का प्रतीक बन गए हैं, जो बुधवार को देश में आए दोहरे भूकंपों से तबाह हो गया है. इन भूकंपों में कम से कम 1,450 लोगों की मौत हुई है.

देश की अंतरिम राष्ट्रपति ने इसे वेनेज़ुएला के इतिहास की “सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा” बताया है, जबकि दसियों हज़ार लोग अब भी लापता हैं.

By admin