• Sat. Mar 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वो तीन मुद्दे जो डोनाल्ड ट्रंप के लिए बन सकते हैं ख़तरे की घंटी

Byadmin

Mar 28, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है

पिछले साल जनवरी में व्हाइट हाउस में लौटने के बाद से अमेरिकी जनता के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार कम होती जा रही है.

हालांकि कुछ हद तक यह अमेरिकी राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल के लिए सामान्य बात है, लेकिन ट्रंप की लोकप्रियता में शुरुआती गिरावट महंगाई और बुनियादी ज़रूरतों पर बढ़ते ख़र्च को लेकर जनता की निरंतर असंतुष्टि को भी दिखाती है.

ये ऐसे मुद्दे थे जिन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को चुनावी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

चुनावों का विश्लेषण करने वाली वेबसाइट ‘द डाउनबैलॉट’ के आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में हुए विशेष चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्हीं ज़िलों में हुए चुनावों की तुलना में औसतन 13 फ़ीसदी बेहतर प्रदर्शन किया.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin