• Sun. Feb 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शराबबंदी कानून पर सवाल उठाकर क्या सीएम नीतीश पर हावी होना चाहती है बीजेपी

Byadmin

Feb 22, 2026


बिहार में शराबबंदी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बिहार में शराबबंदी लागू हुए एक दशक होने जा रहा है, लेकिन एक बार फिर से इस कानून की समीक्षा की मांग उठ रही है (तस्वीर नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह के दौरान मंच पर उनकी और पीएम मोदी की मुलाकात की है)

होली नज़दीक है और बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में जिन विषयों पर सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, उसमें से एक शराबबंदी है.

विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कई विधायक और मंत्री भी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं और इस कानून की समीक्षा की मांग कर रहे हैं.

यह ऐसे वक़्त में है जब नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री ‘सबसे ज़्यादा कमज़ोर’ दौर में माना जा रहा है और उनकी ‘ज़िद’ पर आए इस कानून की समीक्षा की मांग ज़ोर पकड़ रही है.

इस बीच विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है, “बीजेपी चाहती है कि शराबबंदी ख़त्म हो. वह अलग तरीकों से यह परसेप्शन तैयार कर रही है कि शराबबंदी पर सवाल उठे और यह ख़त्म हो. नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं और बीजेपी हावी हो रही है.”

By admin