• Sat. Sep 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शी जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स 2026 को चीन का मीडिया कैसे देख रहा है

Byadmin

Sep 12, 2026


चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, DD News/ANI Video Grab

इमेज कैप्शन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और अन्य कई देशों के नेता दिल्ली में मौजूद हैं.

यह शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को हो रहा है.

भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है. लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ब्रिक्स की यह बैठक काफ़ी अहम है.

एक तरफ ईरान युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में हालात काफ़ी जटिल हो गए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ और वैश्विक व्यापार को लेकर रुख़ ने कई देशों के सामने मुश्किलें खड़ी की हैं.

ऐसी स्थिति में चीन ने ख़ुद को अमेरिका के सामने न केवल सैन्य और आर्थिक ताक़त बल्कि बड़े उत्पादक और आपूर्तिकर्ता के तौर पर स्थापित किया है.

By admin