• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शेख़ हसीना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस से भारत के ख़िलाफ़ बांग्लादेश में भारी ग़ुस्सा, शाकिब अल हसन के घर पर हमला

Byadmin

Aug 6, 2026


शेख़ हसीना

इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, शेख़ हसीना ने अपदस्थ किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और कहा कि वो जल्द बांग्लादेश लौटेंगी (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को भारत में सीधे मीडिया से बातचीत की अनुमति दिए जाने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है.

बांग्लादेश सरकार ने कहा, “उस कार्यक्रम के ज़रिए शेख़ हसीना और उनके सहयोगियों ने बांग्लादेशी राज्य और देश के लोगों का मज़ाक उड़ाया है.”

इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के देखे जाने के बाद उनके घर पर बुधवार रात हमले का दावा किया जा रहा है.

बांग्लादेश अवामी लीग ने एक्स पर बयान जारी किया है, “बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेट आइकन शाकिब अल हसन के आवास पर पेट्रोल बम से एक भयावह हमला हुआ. यह हमला उस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के कुछ घंटों बाद हुआ जिसमें विश्व प्रसिद्ध स्टार क्रिकेटर ने सम्मानित पार्टी अध्यक्ष शेख़ हसीना के साथ हिस्सा लिया था.”

अवामी लीग के बयान में कहा गया है, “प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले बीएनपी, इस्लामी जमात और एनसीपी ने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस से जुड़ी रिपोर्टें प्रकाशित कीं तो उनके ख़िलाफ़ न्यायपालिका का इस्तेमाल कर मुक़दमे दायर किए जाएंगे.”

By admin