• Wed. Apr 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शेरगर: दुनिया के सबसे महंगे घोड़े का अपहरण, जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

Byadmin

Apr 8, 2026


शेरगर के साथ आग़ा ख़ान

इमेज स्रोत, Steve Powell/Allsport Getty Images

इमेज कैप्शन, शेरगर के साथ आग़ा ख़ान

    • Author, ग्रेग मैकक्यूट
    • पदनाम, बीबीसी कल्चर
  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

शेरगर दुनिया का सबसे मशहूर और क़ीमती घोड़ा था. लेकिन जब हथियारों से लैस लोगों ने उसका अपहरण कर लिया तो वह एक सनसनीख़ेज़ जुर्म की कहानी का अहम किरदार बन गया.

वह 1983 की एक सर्द रात थी जब आयरलैंड में शेरगर को अग़वा कर लिया गया था. यह वो वक़्त था जब शेरगर अपनी हैरान कर देने वाली कामयाबियों के बाद एक नई ज़िंदगी जीने की कोशिश कर रहा था.

ध्यान रहे कि किसी रेस के घोड़े की क़ीमत उसकी जीत के हिसाब से तय होती है.

सन 1981 में ‘एप्सम डर्बी’ में जीत के बाद पूरी दुनिया में शेरगर का डंका बज रहा था. इसके मालिक अरबपति आग़ा ख़ान थे.

साल 2011 में आग़ा ख़ान ने बीबीसी से बात करते हुए बताया था, “मुझे दो बातें बहुत हैरान करने वाली लगी थीं. पहली- जिस आसानी से वो दौड़ लगाता था और दूसरी बात यह थी कि जीतने के बाद भी वह दौड़ता चला जाता था. यह वाक़ई बहुत शानदार था.”

By admin