• Fri. Oct 4th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

संसदीय समितियों में फेरबदल, आईटी समिति में जया बच्चन की जगह टीएमसी सांसद को मिली जगह

Byadmin

Oct 4, 2024


पीटीआई, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन आईटी पर संसदीय स्थायी समिति से हट गई हैं। वह दूसरी संसदीय समिति में शामिल की गई हैं। जया ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर संसदीय समिति की सदस्यता छोड़ दी।

इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद निशिकांत दुबे हैं। राज्यसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, अब जया बच्चन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम, वस्त्र और कौशल विकास पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्य होंगी।

साकेत गोखले लेंगे जगह

श्रम पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले अब जया की जगह संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति में शामिल होंगे। माकपा के राज्यसभा सदस्य एए रहीम और आर गिरिराजन, जो शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य थे, अब आवास और शहरी मामलों की संसदीय समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

राज्यसभा के सभापति जगदीप जनखड़ ने जदयू सदस्य संजय कुमार झा और भाजपा के धैर्यशील पाटिल को जल संसाधन विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है। झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

By admin