• Fri. Dec 12th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

संसद में ई-सिगरेट विवाद:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने Tmc सांसद के खिलाफ शिकायत की, लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र – Parliament E Cigarette Controversy Bjp Mp Anurag Thakur Complains Against Tmc Mp Writes To Lok Sabha Speaker

Byadmin

Dec 12, 2025


संसद में इन दिनों ई-सिगरेट को लेकर जारी विवाद के बीच अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद ने संसद के नियमों और वैधानिक कानूनों का उल्लंघन किया है।

अनुराग ठाकुर ने अपने पत्र में इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य संसद की मर्यादा और कानून की अवमानना के समान हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस मामले की सख्त जांच की जाए और नियमों के उल्लंघन के लिए उचित कार्रवाई की जाए।


सौगत रॉय संसद परिसर में सिगरेट पीते नजर आए

इसी बीच ई-सिगरेट पर चल रहे विवाद के बीच एक और मामला तब सामने आया जब संसद परिसर में गुरुवार को टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय सिगरेट पीते हुए नजर आए, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया। पहले तो सौगत रॉय को बाहर सिगरेट पीते देखकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आपत्ति जताई।

ये भी पढ़ें:- Parliament E-Cigarette Row: लोकसभा में ई-सिगरेट पीने के आरोप, अनुराग ठाकुर की बात पर स्पीकर बोले- जांच कराएंगे

बाहर पीना अपराध नहीं- रॉय

बातचीत के दौरान रॉय ने कहा कि हम अंदर नहीं, बाहर सिगरेट पी सकते हैं। फिर शेखावत ने टोकते हुए कहा कि आप लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं, दादा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान दंडनीय अपराध है। सांसद होने के नाते सोचना चाहिए कि वे जनता को क्या संदेश दे रहे हैं। फिर गिरिराज सिंह बोले कि अनुराग ठाकुर ने मामला उठाया है। ई-सिगरेट 2019 से बैन है। कोई सांसद अगर संसद में इसे इस्तेमाल करता है तो यह सदन की मर्यादा का अपमान है।

By admin