• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब के रियाद में भारतीय नागरिक की मिसाइल हमले में मौत

Byadmin

Mar 27, 2026


मृतक रवि की पत्नी ऋतु गौतम
इमेज कैप्शन, रवि गोपाल और ऋतु गौतम की शादी 6 साल पहले हुई थी

    • Author, सैयद मोज़िज़ इमाम
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

“मैं अपने पति से रात करीब 9:22 बजे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. लेकिन अचानक फ़ोन कट गया. फिर मैंने कई बार कॉल मिलाया, लेकिन बात नहीं हो सकी. इसके बाद मैं बिस्तर बिछाकर सो गई. सुबह किसी का फ़ोन आया कि इस तरह की घटना हुई है, लेकिन मुझे यक़ीन नहीं हुआ.”

“कुछ देर बाद 19 मार्च को मेरे छोटे भाई का फ़ोन आया, जो सऊदी अरब के रियाद में रहता है. उसने बताया कि जीजा नहीं रहे.”

यह कहते-कहते ऋतु गौतम रोने लगती हैं. उनकी शादी रवि गोपाल से लगभग 6 साल पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है.

मृतक की पत्नी और गांव की महिलाएं
इमेज कैप्शन, गांव में संवेदना प्रकट करने आई महिलाओं से घिरी ऋतु

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के बघाइन गांव के रहने वाले रवि गोपाल की 18 मार्च को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कथित रूप से एक मिसाइल हमले में मौत हो गई.

गांव में संवेदना प्रकट करने आई महिलाओं से घिरी ऋतु कहती हैं, “मेरी दुनिया उजड़ गई.”

By admin