• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब के शाह फ़ैसल की कहानी जिनकी उनके भतीजे ने की थी हत्या – विवेचना

Byadmin

Apr 5, 2026


शाह फ़ैसल हाथ उठाए हुए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शाह फ़ैसल जो ‘सामंतवाद का सहारा लेते हुए अपने देश को कई झंझावातों से उबार ले गए थे’

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने अपनी आत्मकथा ‘इयर्स ऑफ़ रिन्युअल’ में लिखा था, “शाह फ़ैसल उन बारीक समझ वाले राजनेताओं में से थे जो सामंतवाद का सहारा लेते हुए अपने देश को कई झंझावातों से उबार ले गए थे. मैं उनका बहुत सम्मान करता था और उनके लिए मेरे मन में बहुत स्नेह था.”

उनकी हत्या से एक सप्ताह पहले किसिंजर ने रियाद में उनके महल में उनके साथ पुदीने वाली चाय पी थी.

जब 69 वर्ष की उम्र में शाह फ़ैसल की हत्या हुई तो वह न सिर्फ़ सऊदी अरब की तेल समृद्धि के कारण दुनिया के सबसे रईस आदमियों में से एक थे बल्कि शायद दुनिया के आखिरी पूर्ण सम्राट थे और अरब देशों में परंपरावाद की सबसे ताक़तवर आवाज़ थे.

जेम्स एड्मंड्स शाह फ़ैसल की जीवनी ‘किंग फ़ैसल अ लाइफ़’ में लिखते हैं, “अपनी दौलत और ताक़त के वावजूद फ़ैसल सादा और संयमी जीवन जीने में यकीन करते थे. वह कुरान में लिखी बातों पर चलते थे और एक परंपरावादी अरब क़बायली व्यक्ति जैसा जीवन बिताते थे.”

“वह न तो धूम्रपान करते थे और न ही शराब पीते थे. दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ते थे और हमेशा जनता के बारे में सोचा करते थे. उन्होंने आधुनिक युग में भी हर सप्ताह अपने लोगों से मिलने की परंपरा जारी रखी थी.”

By admin