• Tue. Feb 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब ने लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी करने का फ़ैसला क्यों किया?

Byadmin

Feb 10, 2026


सऊदी अरब देश के लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी कर रहा है (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सऊदी अरब देश के लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी कर रहा है (सांकेतिक तस्वीर)

सऊदी अरब ने एलान किया है कि वह देश के लाखों ऊंटों को पासपोर्ट जारी कर रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि इस क़दम से देश के इन क़ीमती जानवरों को बेहतर तरीक़े से पालने में मदद मिलेगी.

सऊदी अधिकारियों के अनुसार इस क़दम से ऊंट पालन के फ़ायदे बढ़ेंगे. साथ ही जानवरों की पहचान और उनके मालिकों के बारे में एक भरोसेमंद डेटाबेस तैयार होगा.

पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इससे जुड़े दस्तावेज़ भी दिखाए गए हैं. इसमें एक हरा पासपोर्ट दिखाया गया है जिस पर देश का ‘कोट ऑफ़ आर्म्स’ (राजचिह्न) और ऊंट की सुनहरी मुहर है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin