• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब में सज़ा-ए-मौत पाने वाले बांग्लादेश के उस पुरुष के बारे में ये जानकारी सामने आई

Byadmin

Oct 20, 2026


परिवार ने बताया कि नवंबर 2022 में सऊदी अरब जाने के छह महीने बाद ही उस बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया था. यह तस्वीर परिवार से मिली है

इमेज कैप्शन, परिवार ने बताया कि नवंबर 2022 में सऊदी अरब जाने के छह महीने बाद ही उस बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया था. यह तस्वीर परिवार से मिली है

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में हिरासत में लिया गया था.

उन्होंने आज पत्रकारों को बताया कि सरकार फ़िलहाल फ़ैसले की कॉपी मिलने का इंतज़ार कर रही है.

हालांकि, सऊदी अरब में मौत की सज़ा पर अमल किए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों में से एक के परिवार ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले भी जेल से अपने परिवार से बात की थी. तब, उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि उन्हें मौत की सज़ा दी जा सकती है.

पिछले बुधवार को सऊदी अरब के मीडिया में एक बांग्लादेशी महिला और एक पुरुष को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर आई थी.

सऊदी अरब या बांग्लादेश की सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर उनकी पहचान उजागर नहीं की है.

By admin