• Tue. Aug 12th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘सबके बॉस हम हैं’, टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह ने इशारों-इशारों में ट्रंप को दिया करारा जवाब

Byadmin

Aug 10, 2025


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के रायसेन में देश की पहली ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण इकाई की आधारशिला रखी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं और भारत का विकास उन्हें रास नहीं आ रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रायसेन के दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

इसके बाद उन्होंने यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को दुनिया का बॉस समझते हैं। कुछ लोगों को भारत का विकास रास नहीं आ रहा है।

‘कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं’

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत की विकास दर से खुश नहीं हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। ‘सबके बॉस तो हम हैं’, भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है? और कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब चीजें महंगी हो जाएं, तो दुनिया उन्हें न खरीदे। यह कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।

‘रक्षा के क्षेत्र में भारत का बढ़ रहा निर्यात’

राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। यही भारत की ताकत है, यही नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने 1800 करोड़ की रेल फैक्ट्री का किया भूमि पूजन, बनेंगे वंदे भारत और मेट्रो के कोच; हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें: PM Modi Bengaluru Visit: पीएम मोदी ने तीन वंदेभारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, यलो लाइन मेट्रो का भी किया उद्घाटन

By admin