• Sat. Sep 13th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘सभी को बोलने का अधिकार…’, घर पर फायरिंग के बाद और क्या बोले दिशा पाटनी के पिता?

Byadmin

Sep 13, 2025


बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। वजह दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया गया है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बेटी खुशबू का पक्ष लेते हुए कहा कि सभी को बोलने की आजादी है। खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को स्त्रियों से नफरत करने वाला बताया था जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले की जिम्मेदारी जाने-माने गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। हमले की वजह दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के द्वारा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना बताया गया है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बड़ी बेटी खुशबू के पक्ष में बयान दिया है। दरअसल लगभग एक महीने पहले खुशबू पाटनी ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर विवादित बयान दिया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग देखने को मिली है।

क्या बोले दिशा के पिता?

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी का कहना है, “मुझे नहीं लगता कि किसी ने कुछ गलत कहा है। अगर आचार्य जी ने महिलाओं के बारे में कुछ कहा, तो मेरी बेटी ने भी कह दिया। सभी को बोलने की आजादी है। मगर, इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाना ठीक नहीं है।”

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को स्रियों से नफरत करने वाला बताया था। उनके इस बयान को प्रेमानंद महाराज के विरुद्ध भी देखा जा रहा था, लेकिन बाद में खुशबू ने साफ कर दिया कि उन्होंने सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के संदर्भ में यह बयान दिया था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

By admin