• Mon. Aug 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘समाधान के लिए भारत…’ ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन ने PM मोदी को लगाया फोन, कहा- ‘हम दोनों का…’

Byadmin

Aug 18, 2025


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है। पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी चर्चा के बारे में भी जानकारी दी जहाँ यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर बात हुई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने पुति से कहा कि यूक्रेन समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से हो। भारत हमेशा शांति का पक्षधर है। वहीं, पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत की जानकारी दी।

पुतिन से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा,”मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।”

ट्रंप से मुलाकात करेंगे पुतिन 

बता दें कि 15 अगस्त को अलास्का में राष्ट्रपति पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर वार्ता हुई। हालांकि, इस वार्ता में कोई युद्ध को लेकर कोई निर्णायक फैसला नहीं निकला। दूसरी तरफ सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत होने ही।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पुतिन ने ह्यूमन वेस्ट भी नहीं छोड़ा… अलास्का में ‘पूप सूटकेस’ लेकर क्यों पहुंचे थे रूसी राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड?

By admin