• Fri. Mar 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सम्राट अशोक: अंग्रेज़ों से भी हज़ारों साल पहले भारत के सबसे बड़े हिस्से पर किया था राज – विवेचना

Byadmin

Mar 27, 2026


सारांश

  • अशोक के पिता बिंदुसार ने उनके बड़े भाई सुसीम को अपना उत्तराधिकारी चुना था, लेकिन पिता की मौत के बाद गद्दी अशोक को ही मिली
  • सम्राट अशोक ने कई युद्ध जीते लेकिन आख़िर में उन्होंने शांति का रास्ता अपनाया
  • कलिंग के युद्ध के बाद अशोक के जीवन में बड़ा बदलाव आया. उन्होंने गौतम बुद्ध के विचारों का अनुसरण शुरू कर दिया
  • अशोक की जयंती के अवसर पर पढ़िए अगस्त 2024 में उनके बारे छपा रेहान फ़ज़ल का ये लेख
मूर्ति

इमेज स्रोत, MAPLE PRESS

अशोक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने 40 साल के राज में क़रीब-क़रीब पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को एक सरकार के अंतर्गत जोड़ दिया था.

तमिलनाडु और केरल को छोड़कर आज का पूरा भारत, आज का पूरा पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान का कम से कम पूर्वी भाग अशोक के अधिकार क्षेत्र में था.

यही नहीं वो एक ऐसे धर्म को विश्वव्यापी धर्म की श्रेणी तक पहुंचाने में भी कामयाब रहे जिसके अनुयायी उस दौर में बहुत कम थे.

उन्होंने ऐसी नैतिक अवधारणाओं का सूत्रपात किया जिनका असर आज तक देखा जा सकता है.

चार्ल्स एलन अपनी किताब ‘अशोका द सर्च फॉर इंडियाज़ लॉस्ट एम्परर’ में लिखते हैं, “अशोक को सही मायनों में भारत का संस्थापक पिता कहा जा सकता है.”

By admin