• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सरकार ने माना एलपीजी पर दबाव, किया अतिरिक्त केरोसीन-कोयले का इंतज़ाम

Byadmin

Mar 13, 2026


कलकत्ता में रसोई गैस के लिए लाइन में लगे लोग

इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, सरकार ने लोगों से घबराहट में एलपीजी बुकिंग न करने की अपील की है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भारत सरकार के तीन मंत्रालयों ने एक संयुक्त प्रेस कॉंफ्रेंस कर स्थिति की जानकारी दी.

इस प्रेस कॉंफ्रेंस को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधित किया.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही यह स्वीकार किया गया कि एलपीजी को लेकर दबाव है लेकिन साथ ही अपील की गई कि घबराहट में बुकिंग न करें.

मंत्रालय ने यह भी बताया कि एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम भी किए जा रहे हैं. इनमें कैरोसीन की सप्लाई बढ़ाना और कोयले का इंतज़ाम करना भी शामिल है.

देश भर में एलपीजी के लिए लंबी कतारों में खड़े लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. गुरुवार को संसद में विपक्षी पार्टियों ने ऊर्जा के मुद्दे पर बहस की मांग की थी, इस दौरान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था.

By admin