• Sat. Mar 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘सरके चुनर तेरी’ विवाद: गाने पर बैन, फिर सवालों के घेरे में आए आइटम सॉन्ग

Byadmin

Mar 21, 2026


नवंबर 2025 में एक म्यूजिक कंसर्ट में अपना कार्यक्रम पेश करतीं नोरा फतेही (दाएं) - फ़ाइल फ़ोटो

इमेज स्रोत, Todd Owyoung/NBC via Getty Images

इमेज कैप्शन, नवंबर 2025 में एक म्यूजिक कंसर्ट में अपना कार्यक्रम पेश करतीं नोरा फ़तेही (दाएं) – फ़ाइल फ़ोटो

कन्नड़ फ़िल्म केडी: द डेविल का गना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया. इसके बाद भारत सरकार ने इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटाकर बैन कर दिया.

नोरा फ़तेही और संजय दत्त पर फ़िल्माए गए इस गाने के ‘अश्लील’ बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया.

पिछले एक हफ़्ते में मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्र सरकार को लीगल नोटिस भेजा. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी फ़िल्म के कलाकारों और निर्माताओं को अपने सामने पेश होने का नोटिस जारी किया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ अलीगढ़ के संगठन मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ़्ता ने नोरा फतेही के ख़िलाफ़ फतवा जारी कर दिया.

फ़िल्म से जुड़े अलग-अलग कलाकारों ने गाने के बोल को लेकर खेद जताया है.

गायिका मांगली ने सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी और गाने के एक नए वर्जन का वादा किया.



By admin