• Wed. Feb 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सरबजीत कौर के कथित भारतीय पति की लाहौर हाई कोर्ट में याचिका, निकाह रद्द करने की मांग

Byadmin

Feb 25, 2026


सरबजीत कौर और नासिर

इमेज स्रोत, Ehtisham Shami

इमेज कैप्शन, सरबजीत कौर के भारतीय पति का कहना है कि सरबजीत कौर आज भी उनकी पत्नी हैं, इसलिए उनका पाकिस्तानी नागरिक से हुआ निकाह रद्द किया जाए, तस्वीर में- सरबजीत कौर और नासिर

पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट में बुधवार को भारत से पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली महिला सरबजीत कौर (नूर फ़ातिमा) के निकाह को रद्द करने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई.

इस याचिका को एक भारतीय शख़्स ने दायर किया है और उनका दावा है कि सरबजीत कौर आज भी उनकी पत्नी हैं, इसलिए उनका पाकिस्तानी नागरिक से हुआ निकाह रद्द किया जाए.

सरबजीत कौर (नूर फ़ातिमा) की मुलाक़ात साल 2016 में टिकटॉक पर पाकिस्तानी नागरिक नासिर से हुई थी. नवंबर 2025 में वो पाकिस्तान आ गई थीं, जहाँ उन्होंने नासिर से शादी कर ली थी.

इस महीने लंबे क़ानूनी मामलों का सामना करने के बाद उन्हें लाहौर में स्थित एक शेल्टर होम से अपने पाकिस्तानी पति के घर जाने की अनुमति मिल गई थी.

लेकिन अब भारतीय नागरिक करनैल सिंह ने अपने वकील अली चंगेज़ी संधू के ज़रिए लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दाख़िल की है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि सरबजीत कौर (नूर फ़ातिमा) और नासिर के निकाह को रद्द किया जाए.

By admin