• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सरबजीत कौर पाकिस्तानी पति के घर लौटीं, अधिकारियों ने बताई ये वजह

Byadmin

Feb 12, 2026


सरबजीत कौर अपने वकील अहमद हसन पाशा के साथ
इमेज कैप्शन, सरबजीत कौर अपने वकील अहमद हसन पाशा के साथ

भारत से पाकिस्तान आकर शादी करने वाली सरबजीत कौर शेखूपुरा स्थित अपने पति के घर पहुंच गई हैं.

सरबजीत कौर (नूर फातिमा) और उनके पति नासिर हुसैन के वकील अहमद हसन पाशा ने कहा कि अधिकारियों ने सरबजीत कौर को घर जाने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद उन्हें कल रात लाहौर के महिला आश्रय गृह (दारुल अमन) से रिहा कर दिया गया.

बीबीसी को उपलब्ध एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ‘सरबजीत कौर को राजनीतिक आधार पर निर्वासित नहीं किया जा सकता है.’

उल्लेखनीय है कि सरबजीत कौर 4 नवंबर को सिख तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान आई थीं और उनका वीजा 13 नवंबर को समाप्त हो गया था. हालांकि, वह भारत नहीं लौटीं और इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने मध्य पंजाब के शहर शेखूपुरा के निवासी नासिर हुसैन से शादी कर ली.

इसके बाद सरबजीत कौर पाकिस्तान में ही रहीं और उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया, जिसके बाद उनका नाम नूर फातिमा रखा गया.

By admin