• Wed. Nov 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सर्दियां शुरू होते ही हर साल दिल्ली की हवा इतनी ख़राब क्यों हो जाती है?

Byadmin

Nov 4, 2026


31 अक्तूबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 था. एक नवंबर को यह बढ़कर 261 और दो नवंबर को 324 पर पहुंच गया.

इमेज कैप्शन, 31 अक्तूबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 था. एक नवंबर को यह बढ़कर 261 और दो नवंबर को 324 पर पहुंच गया

31 अक्तूबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 था. एक नवंबर को यह बढ़कर 261 और दो नवंबर को 324 पर पहुंच गया. यानी केवल दो दिनों में देश की राजधानी की हवा ‘मध्यम’ से ‘बहुत ख़राब’ हो गई.

एक्यूआई से पता चलता है कि किसी जगह की हवा कितनी साफ़ या प्रदूषित है. इसका आंकड़ा जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ख़राब मानी जाती है.

हवा बिगड़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप का दूसरा चरण लागू कर दिया. ग्रैप वह व्यवस्था है, जिसके तहत प्रदूषण बढ़ने पर अलग-अलग स्तर की पाबंदियां लगाई जाती हैं.

तीन नवंबर की सुबह आठ बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई बढ़कर 330 हो गया. हालात ऐसे थे कि जिन इलाक़ों में लोग अपनी छतों से दूर तक दिल्ली के स्मारक साफ़ देख पाते थे, वहां देखने की दूरी घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई.

By admin