• Wed. Sep 3rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

सांप मरने के बाद भी क्या काट सकता है? इन तीन घटनाओं से यह पता चला

Byadmin

Aug 31, 2025


सांप

इमेज स्रोत, Thilina Kaluthotage/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें सांप ने मरने के कुछ घंटों बाद व्यक्ति को काटा (सांकेतिक तस्वीर)

देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में साल 2022 और 2023 में तीन अजीबोगरीब घटनाएं घटीं. तीनों मामलों में मरे हुए सांपों ने कई घंटों बाद इंसान को काटा.

इन घटनाओं में सांप की जो प्रजातियां शामिल थीं, वो थीं मोनोकल्ड कोबरा और ब्लैक क्रेट. ये दोनों ही भारत में पाए जाने वाले सबसे ख़तरनाक सांप हैं.

इन घटनाओं से यह सवाल उठता है कि क्या वाक़ई मृत सांप किसी व्यक्ति को काट सकता है और क्या मरने के बाद भी उसका ज़हर काम करता है.

इस विषय पर एक अध्ययन किया गया है जिसके नतीजे बताते हैं कि ऐसा होना संभव है.

By admin