• Fri. Mar 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

सानिया उसके अफेयर्स… बहन ने ही खोल दी शोएब मलिक की पोल, दूसरे शादी में शामिल नहीं हुआ था परिवार

Byadmin

Mar 21, 2025



नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने जनवरी 2024 में अभिनेत्री सना जावेद से शादी की थी। लेकिन, भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी के साथ उनके वैवाहिक जीवन में 2022 से ही परेशानियां चल रही थीं। शोएब के निकाह की तस्वीरें कई लोगों के लिए चौंकाने वाली थीं। सानिया के परिवार ने साफ किया कि तलाक की शुरुआत सानिया ने की थी। इसे इस्लामिक कानून में ‘खुला’ कहा जाता है।

तलाक से खुश नहीं था शोएब का परिवार

अब शोएब मलिक की बहन ने अपने भाई की शादी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सानिया मिर्जा से अलग होने के कारणों पर भी बात की। तलाक पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि परिवार शोएब के दूसरे निकाह में शामिल नहीं हुआ था। ‘द पाकिस्तान डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार, सानिया शोएब के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से नाखुश थीं। यह भी तलाक का एक कारण था।

अफेयर्स से सानिया थक चुकी थी

शोएब की बहन के अनुसार, ‘सानिया उसके अफेयर्स से थक चुकी थीं।’ सानिया मिर्जा और उनके परिवार ने शोएब मलिक से तलाक पर लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। लेकिन, शोएब की सना जावेद से शादी के बाद, उन्होंने पहली बार इस बारे में बात की। जनवरी 2024 को सानिया की बहन, अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि सानिया, शोएब से महीनों पहले ही अलग हो गई थीं। उन्होंने शोएब को शुभकामनाएं दीं और सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की। सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि उनकी बेटी ने शोएब मलिक से ‘खुला’ लिया है। ‘खुला’ इस्लाम में पत्नी द्वारा तलाक की शुरुआत करने का एक तरीका है। इसमें पत्नी को अलग होने का अधिकार मिलता है। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है। तलाक के बाद इजहान अपनी मां सानिया के साथ ही रहता है।

By admin