• Thu. Oct 9th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को घसीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Byadmin

Oct 9, 2025


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के शव से छेड़छाड़ के आरोप में नीलेश भिलाला नामक एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने 18 अप्रैल 2024 को महिला के शव को स्ट्रेचर से घसीटकर कमरे में ले गया था। आरोपी की नीयत बुरी थी और आहट सुनकर शव को वहीं छोड़कर भाग गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखे महिला के शव से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तंगियाघाट निवासी 25 वर्षीय नीलेश भिलाला को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया है। वह गत 18 अप्रैल 2024 को सुबह 6.45 बजे स्ट्रेचर पर रखे महिला के शव को घसीट कर कमरे में ले गया था।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसकी नीयत बुरी थी, लेकिन बाद में किसी की आहट सुनकर डर गया और शव को वहीं फेंक कर भाग गया था। डेढ़ साल पहले हुई इस घटना की भनक किसी को नहीं लगी थी, लेकिन दो दिन पहले किसी ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया।

मामला संज्ञान में आने के बाद सात अक्टूबर को अस्पताल के डा. आद्या डावर ने खकनार थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। उस समय अस्पताल में भर्ती रहे मरीजों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

By admin