• Fri. Sep 12th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

सिक्किम में आधी रात भूस्खलन से तबाही, चार की मौत और तीन लापता; सामने आया खौफनाक वीडियो

Byadmin

Sep 12, 2025


सिक्किम में कुदरत ने फिर कहर बरपाया है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को भूस्खलन हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दो घायल महिलाओं को बचाया जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम से एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम के पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में सोमवार आधी रात भूस्खलन की घटना सामने आई है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आधी रात हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के लापता होने की खबर है। इस घटना का एक वीडियो एक भी सामने आया है। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को निकालने में मिली कामयाबी

पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से आधी एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।

एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बावजूद इसके अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन अभी लापता हैं। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)



By admin