• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीएम योगी की मां को विदाई:हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार की रस्म जारी, 13 अखाड़ों के आचार्य मौजूद – Cm Yogi Adityanath Mother Last Rites In Haridwar Yogi Gives Shoulder To Her Mortal Remains Live Updates

Byadmin

Nov 21, 2026


12:11 PM, 21-Nov-2026

चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार की रस्में जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की रस्में हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर जारी हैं। इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत भी मौजूद हैं। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए देशभर से साधु-संतों और कई गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घाट पर अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई जा रही हैं।

11:43 AM, 21-Nov-2026

सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के साथ चंडी देवी घाट पहुंचा पूरा काफिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर चंडी देवी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंच गया। पार्थिव शरीर के साथ पूरा काफिला घाट पर पहुंचा। यहां अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच नेताओं, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों की मौजूदगी बनी हुई है।

11:38 AM, 21-Nov-2026

हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं। इसी परंपरा के तहत माता सावित्री देवी को भी हरिद्वार ले जाया गया। पंचूर गांव से अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होकर बैराज होते हुए चंडी घाट पहुंचेगी। इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार कोरोना काल में फूलचट्टी घाट पर किया गया था। उस समय कोरोना के कारण हरिद्वार ले जाना संभव नहीं हो पाया था। माता सावित्री देवी को हरिद्वार ले जाया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा।

11:24 AM, 21-Nov-2026

योगी की मां की अंतिम यात्रा पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, लगातार हो रहा भगवद्गीता का पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की अंतिम संस्कार यात्रा के दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। शव वाहन पर फूलों का छिड़काव कर ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान लगातार भगवद्गीता का पाठ भी किया जा रहा है। अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

11:24 AM, 21-Nov-2026

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिजनों के साथ हैं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

11:10 AM, 21-Nov-2026

योगी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचीं बांसुरी स्वराज

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंडी घाट श्मशान घाट पर कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज भी यहां पहुंचीं। 

11:03 AM, 21-Nov-2026

रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

10:46 AM, 21-Nov-2026

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में 13 अखाड़ों के आचार्य भी पहुंचे


मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार के चंडी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से कई हस्तियां पहुंच रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और सभी 13 अखाड़ों के आचार्य श्रीमहंत भी यहां मौजूद हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव अपनी संतों की टीम के साथ पहुंचकर फिल्म भगवदगीता के अध्यायों का उच्चारण कर रहे हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिले के साथ श्मशान घाट पहुंचने वाले हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों का प्रशासन और पुलिस बल घाट व आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद है।

10:44 AM, 21-Nov-2026

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार से पहले बाबा रामदेव ने की पत्रकारों से वार्ता


मां की अर्थी को कंधा देते सीएम योगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार से पहले हरिद्वार के श्मशान घाट पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखी। सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार में परिजन और अन्य लोग मौजूद हैं।

10:41 AM, 21-Nov-2026

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए भावुक

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

By admin