• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीज़फ़ायर के लिए बैठक के बीच इसराइल पर लेबनान से दागे गए रॉकेट

Byadmin

Apr 24, 2026


ट्रंप, वेंस और रुबियो

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने ओवल ऑफ़िस में मीडिया से बात की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
घोषणा की है कि इसराइल और लेबनान के बीच सीज़फ़ायर को तीन हफ़्तों के लिए बढ़ा
दिया गया है.

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने
कहा कि यह फ़ैसला ओवल ऑफ़िस में इसराइली और लेबनानी अधिकारियों के बीच हुई बैठक के
बाद लिया गया.

ट्रंप ने कहा कि यह बैठक “बहुत
अच्छी” रही. इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को
रुबियो भी मौजूद थे.

उन्होंने लिखा, “अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे वह हिज़्बुल्लाह से ख़ुद की रक्षा कर
सके.”

इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय
में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़
औन की मेज़बानी करने की बात कही.

इसके कुछ देर बाद ओवल ऑफ़िस में
ट्रंप ने मीडिया से बात की. इस दौरान ट्रंप के साथ वेंस और रुबियो के अलावा लेबनान
और इसराइल में अमेरिका के राजदूत, और
अमेरिका में इन दोनों देशों के राजदूत भी मौजूद थे.

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया वाली बात फिर दोहराते
हुए कहा कि लेबनानी राष्ट्रपति और इसराइली प्रधानमंत्री आने वाले हफ़्तों में
व्हाइट हाउस आएंगे.

By admin