• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीबीएसई का नया सिस्टम क्या स्टूडेंट्स का सिरदर्द बढ़ा रहा है?

Byadmin

May 29, 2026


स्टूडेंट्स

इमेज स्रोत, Santosh Verma/Bloomberg via Getty Images

इमेज कैप्शन, स्टूडेंट्स मान रहे हैं कि इस साल प्रभावित हुए उनके रिजल्ट और सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया से उनकी मेरिट व यूनिवर्सिटी एडमिशन में असर पड़ सकता है (प्रतीकात्मक फोटो)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के नए ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम पर स्टूडेंट्स, अभिभावक और विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं.

ऐसा दावा किया जा रहा था कि इस सिस्टम को परीक्षा में जांच को सटीक और तेज़ बनाने के लिए लाया गया है, लेकिन यही अब सवालों के घेरे में आ गया है.

12वीं कक्षा के बहुत से स्टूडेंट धुंधली आंसर शीट, पोर्टल क्रैश और यहां तक कि आंसर शीट्स बदलने की शिकायत कर रहे हैं.

मुद्दा इतना तूल पकड़ चुका कि सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे हर चार में से करीब एक छात्र ने अपनी जांची हुई आंसर शीट की स्कैन कॉपी मांगी है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin