• Thu. Feb 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं इस साल क्यों हैं अनोखी, दो परीक्षाएं और डिजिटल चेक होंगी कॉपियां

Byadmin

Feb 19, 2026


स्टूडेंट्स

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 17 फ़रवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं

दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फ़रवरी से शुरू हो चुकी हैं.

इस बार 46 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं.

10वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत गणित के पेपर से हुई. यह वो विषय है जिससे कई स्टूडेंट्स घबराते भी हैं.

हालांकि इस बार 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक अहम बदलाव किया गया है. अगर कोई स्टूडेंट अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, तो उसे दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा – लेकिन कुछ शर्तों के साथ.

तो वहीं, 12वीं कक्षा की आंसर शीट्स को इस बार डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के ज़रिए चेक किया जाएगा.

By admin