• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सुनील ग्रोवर : सिर्फ़ मिमिक्री नहीं करते, पूरा किरदार बन जाते हैं

Byadmin

Mar 22, 2026


सुनील ग्रोवर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मिमिक्री कलाकार सुनील ग्रोवर अपनी बेहतरीन मिमिक कला की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने कई नामचीन हस्तियों की ऐसी नकल की है कि लोग उनकी प्रतिभा का लोहा मान गए हैं

    • Author, कल्पना
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

“जब हम उन्हें (सुनील ग्रोवर को) देख रहे थे, तो मुझे लगा कि मैं कितना नाक़ाबिल हूं. वह कॉमेडी करने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि किरदार निभाते हैं”, सलमान ख़ान ने यह बात साल 2017 में कही थी.

क़रीब नौ साल बाद ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ़्लिक्स पर आने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में जब स्टेज पर ‘फ़ादर खान’ नाम के किरदार की एंट्री होती है, तो उस एपिसोड के मेहमान फ़िल्मकार डेविड धवन यह कहते दिखते हैं कि ‘भाईजान की याद दिला दी’.

अचंभित सिर्फ़ डेविड धवन ही नहीं थे, उनके बेटे वरुण धवन, स्टेज की दूसरी तरफ़ बैठी अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी फटी आँखों से फ़ादर खान के इस एक्ट को देख रहे थे.

फिर स्टूडियो में मौजूद दर्शकों की तालियां तो बता ही रही थीं कि स्टेज पर उन्हें कैसा जादू दिख रहा है.

एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे सिर्फ़ मिमिक्री कहना उनकी प्रतिभा के लिए मुनासिब शब्द नहीं लगता.

By admin