• Tue. Feb 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद ट्रंप की नई धमकी क्या भारत के लिए है?

Byadmin

Feb 24, 2026


अमेरिका

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका से आने वाले आक्रामक बयानों और दावों के सवाल को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एक दूसरे पर टालते रहे हैं

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ़्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ़ को रद्द किया तो ऐसा लग रहा था कि भारत समेत दुनिया भर के कई देश राहत की सांस लेंगे.

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को शर्मनाक बताया था और जजों पर व्यक्तिगत हमले किए थे. अब ट्रंप उन देशों को चेतावनी दे रहे हैं जो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को देखते हुए ट्रेड डील पर फिर से विचार करने के लिए सोच रहे हैं.

सोमवार को ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में उन देशों को धमकी दी है कि उन्हें और बुरे नतीजों का सामना करना पड़ेगा.

ट्रंप ने लिखा है, ”कोई भी देश सुप्रीम कोर्ट के बकवास फ़ैसले की आड़ में हमसे ‘गेम खेलना’ चाहता है, ख़ासकर वे देश जिन्होंने वर्षों और यहाँ तक कि दशकों तक अमेरिका को छला है, तो उन्हें और उँचे टैरिफ़ का सामना करना होगा. अभी जिस टैरिफ़ पर सहमति बनी है, उससे कहीं ज़्यादा बुरे परिणाम भुगतने होंगे.”

भारत-अमेरिका

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी टैरिफ़ से निपटने के लिए भारत ने कई फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं

‘भारत ने दौरा टाला’

22 फ़रवरी को अमेरिकी मीडिया आउटलेट ब्लूमबर्ग और ब्रिटिश न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने ख़बर दी थी कि भारत ने इस हफ़्ते अपना व्यापार प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन भेजने की योजनाओं को टाल दिया है.

By admin