सूरत के डिंडोली आत्मीय संस्कारधाम स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दो छात्राओं के शव मिले हैं। इन छात्राओं के नाम रोशन शारदा और जोसना अतुल चौधरी है। …और पढ़ें

सूरत के स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से मिले दो छात्राओं के शव (सांकेतिक तस्वीर)
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। सूरत के डिंडोली आत्मीय संस्कारधाम स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दो छात्राओं के शव मिले हैं। इन छात्राओं के नाम रोशन शारदा और जोसना अतुल चौधरी है।
दोनों छात्राएं अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकलीं थीं। जब वे घर वापस नहीं आईं तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में पड़े मिले।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के हाथ मंदिर के सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दोनों छात्राएं बाथरूम की ओर जाती नजर आ रही हैं।