• Thu. Feb 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सेक्स ड्राइव के कम होने को क्या टेस्टोस्टेरोन के इलाज से दूर किया जा सकता है?

Byadmin

Feb 26, 2026


एक महिला और पुरुष एक बिस्तर में एक-दूसरी की तरफ़ पीठ करके सो रहे हैं

    • Author, रुथ क्लेग
    • पदनाम, सीनियर हेल्थ रिपोर्टर
  • पढ़ने का समय: 14 मिनट

90 के दशक में, एलन रीव्स नियमित रूप से मंच पर परफ़ॉर्म करते थे और ‘द ड्रीमबॉयज़’ के सदस्य के रूप में हज़ारों लोगों के सामने अपने कपड़े उतारते थे.

उनकी मांग इतनी अधिक थी कि वह अपने पुरुष डांसर्स के दल के साथ स्पाइस गर्ल्स की फ़िल्म ‘स्पाइस वर्ल्ड’ में भी नज़र आए थे.

उस समय 24 साल के रीव्स, ख़ुद उनके ही शब्दों में, ‘एक तरह के पिन-अप’ या चर्चित पोस्टर बॉय थे.

लेकिन जब रीव्स 30 साल से ज़्यादा उम्र के हुए तो उन्होंने ख़ुद को एक बहुत ही अलग स्थिति में पाया- उनका मूड ख़राब रहने लगा था और उनकी कामेच्छा लगभग ग़ायब हो चुकी थी.

वह कहते हैं, “मुझे बस कुछ सही नहीं लग रहा था.”

By admin