• Tue. Mar 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोने और चांदी की क़ीमतों में उछाल के बाद अचानक भारी गिरावट का क्या कारण है?

Byadmin

Mar 24, 2026


सोना

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मार्च में सोने की क़ीमतों में पिछले 40 सालों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई

पढ़ने का समय: 5 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग के बीच, शेयर बाज़ार से लेकर कच्चे तेल, सोने-चांदी और रुपये तक हर चीज़ में भारी अस्थिरता देखी जा रही है.

पिछले एक महीने में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 10% गिर गया है, कच्चे तेल की क़ीमतें लगभग 60% बढ़ गई हैं और डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

पिछले कुछ दिनों में, ख़ासकर सोने और चांदी की क़ीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बाज़ार में भारी गिरावट आई है, जिससे निवेशक हैरान हैं.

‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में जाना जाने वाला सोना, 28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल के ईरान पर हमले शुरू करने के बाद तुरंत बढ़ गया था, लेकिन अब उसमें भारी गिरावट है.

अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच जंग के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही, सोने और चांदी की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है. सोने की क़ीमतों में पिछले 40 सालों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है.

By admin