• Mon. Jun 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोने और चांदी की क़ीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद लोग क्यों नहीं ख़रीद रहे इन्हें

Byadmin

Jun 29, 2026


गहने पहनती युवती

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, बीते कुछ महीनों के दौरान लगातार सोने और चांदी की कीमत बढ़ती रही और अब इनमें गिरावट देखी गई

ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद सोने और चांदी की क़ीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

होर्मुज़ स्ट्रेट बंद होने की आशंका के दौरान कच्चे तेल, सोने और चांदी की क़ीमतें अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं. अब इन तीनों की क़ीमतों में बड़ी गिरावट आई है.

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की क़ीमत में पिछले सात महीनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की क़ीमत भी जनवरी के स्तर से क़रीब आधी रह गई है.

फ़िलहाल दोनों धातुओं की क़ीमतें पिछले नवंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

सोने का हार

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जनवरी के अंत तक सोने और चांदी की क़ीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक़, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की क़ीमत 1.40 लाख रुपये थी, जबकि एक किलोग्राम चांदी की क़ीमत 2.15 लाख रुपये दर्ज की गई.

By admin